HomeBreaking Newsअंबानी से चंदा लेने के आरोप झूठे ! मानहानि का केस करेंगे...

अंबानी से चंदा लेने के आरोप झूठे ! मानहानि का केस करेंगे भगत सिंह कोश्यारी

ADVERTISEMENTS
सोशल मीडिया में फैलायी जा रही भ्रामक बातें

Allegation On Bhagat Singh Koshyari : उत्तराखंड के पूर्व सीएम व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अंबानी से ₹15 करोड़ चंदा लेने के आरोपों को नकारा दियाा है। उन्होंने इस तरह की भ्रामक बातें फैलाने वालों पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि इन दिनों चुनाव के दौरान सोशल मीडिया में एक खबर शेयर की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस तरह के भ्रामक समाचार को शेयर करने वालों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल रहते हुए भगत सिंह कोश्यारी की संस्था को कितना चंदा मिला, यह बात महाराष्ट्र के RTI activist अनिल गलगली ने महाराष्ट्र राजभवन से पूछी थी। तब राजभवन ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस दौरान अनिल गलगली को एक गुमनाम पत्र मिला। जिसमें यह दावा किया गया है कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यपाल रहते उत्तराखंड में स्थित अपने एक शैक्षणिक संस्थान के लिए व्यवसायी अनंत अंबानी से 15 करोड़ रुपये का दान लिया था। इसके बाद अनिल गलगली ने यह गुमनाम पत्र महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा और मामले की जांच की मांग की।

अनिल गलगली का कहना है क राज्यपाल के पद पर बैठे भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया और उत्तराखंड में एक स्कूल के नाम पर बहुत सारी संपत्ति जमा की। उन्होंने उन स्कूलों के लिए भारी दान एकत्र किया, जहां 100 बच्चे भी पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। इस पैसे से दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, जो तत्कालीन राज्यपाल कोश्यारी के भतीजे हैं, ने स्कूल के आसपास बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी और उस जगह पर एक रिजॉर्ट खोला। इसके लिए उद्योगपति अनंत अंबानी से 15 करोड़ रुपये लिए गए थे।

बेबुनियादी आरोप लगाने वालों के खिलाफ अदालत जायेंगे कोश्याारी

इधर भगत सिंह कोश्यारी ने गलगली के आरोपों को खारिज करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह समाज के लिए काम कर रहे हैं। भ्रामक खब फैलाने वाले मीडिया और आरटीआई कार्यकर्ता दोनों के खिलाफ अदालत जायेंगे। मानहानि का मामला दायर करेंगे। इस तरह के आरोप लगाने वालां को ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments