HomeBreaking NewsBig Breaking : राजधानी में अगले आदेश तक सभी स्कूल-कालेज बंद, लॉकडाउन...

Big Breaking : राजधानी में अगले आदेश तक सभी स्कूल-कालेज बंद, लॉकडाउन के बन रहे हालात

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर
लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ों ने एक बार फिर लॉक डॉउन के हालात पैदा कर दिये हैं। आज देश में लगभग डेढ़ लाख मामले एक साथ आने से हड़कंप मच गया है। वहीं एक ही दिन में 780 मौतें हो गई हैं। कई राज्यों में जहां रात का कर्फ्यू लग गया है, वहीं देश की राजधानी दिल्ली में देश की राजधानी दिल्ली में सभी सरकारी व निजि स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : देहरादून में लगा नाइट कर्फ्यू, गैरसैंण कमिश्नरी स्थगित, 1 से 12 तक स्कूल बंद

ज्ञात रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दिवस मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के बाद कई फैसले लिये हैं। उधर उप्र. के कुछ जिलों में नाईट कर्फ्यू की घोषणा के बाद सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में भीड़ कम करने के लिए भी यूपी सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है। वहीं देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में आक्सीजन की कमी भी चिंता में डालने की बात है। सबसे हैरान कर देने की बात तो है कि बावजूद इसके आम जनता बेपरवाह बनी है। सार्वजनिक स्थलों में आवश्यकता से अधिक भीड़ जुटने का क्रम जारी है।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : 748 नए मरीज, राज्य में पांच की मौत

जिला अस्पताल में अल्ट्रा साउंड कक्ष के पास लगी आग, मचा हड़कंप

Almora Breaking : आज 15 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 11 नगर क्षेत्र से, रानीखेत S.B.I. में महिला कर्मचारी संक्रमित, बैंक एहतियातन बंद

Big Breaking : राजधानी में अगले आदेश तक सभी स्कूल-कालेज बंद, लॉकडाउन के बन रहे हालात

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments