देहरादून | उत्तराखंड में हो रहे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के बाद नागर विमान महानिदेशालय (DGCA) ने थंबी एविएशन की हेली सेवाओं पर अग्रिम आदेशों रोक लगा दी है। यह कंपनी फाटा से केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए यात्रियों को सुविधा प्रदान करती थी। पिछले दौरान हुई कुछ घटनाओं के बाद DGCA ने यह फैसला दिया है। जिन यात्रियों ने केदारनाथ यात्रा के लिए थंबी एविएशन के टिकट बुक किए हैं वह दूसरी कंपनी पर शिफ्ट किए जाएंगे।
बद्रीनाथ में भी हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा
दरअसल, सोमवार को भी बद्रीनाथ में थंबी एविएशन का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा था। सोमवार को थंबी एविएशन का एक हेलीकॉप्टर फाटा से यात्रियों को लेकर बद्रीनाथ पहुंचा। वहां से दूसरे यात्रियों को लेने के लिए उड़ान भर रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर के पंख कुछ दूरी पर खड़े वाहन से टकरा गए और वह अनियंत्रित हो गया। पायलट ने मुश्किल से हेलीकॉप्टर को नियंत्रित कर हेलीपैड पर ही लैंड कर दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
8 मई को उत्तरकाशी में हुआ था हादसा
जबकि, 8 मई को भी उत्तरकाशी जिले के गंगानानी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। जिसमें 6 यात्रियों की मौत हो गई थी। इन घटनाओं को DGCA ने गंभीरता से लिया और थंबी एडमिशन की हेली सेवाओं पर जांच पूरी होने तक रोक लगा दी है। इस कंपनी द्वारा फटा हेलीपैड से केदारनाथ के लिए यात्रियों को सुविधा प्रदान की जाती है। थंबी एविएशन से केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए टिकट बुक करने वाले यात्रियों को अब गुप्तकाशी,सिरसी या फाटा से अन्य कंपनी द्वारा केदारनाथ ले जाया जाएगा।
जांच पूरी होने तक रहेगी रोक – CEO यूकाडा
CEO युकाडा सोनिका ने दैनिक भास्कर को बताया कि डीजीसीए ने फिलहाल थंबी एविएशन कंपनी पर हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए रोक लगाई है। डीजीसीए की टीम जल्द ही उत्तराखंड के दौरे पर आएगी। वह हेलीपैड और इस कंपनी के विभिन्न तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही थंबी एविएशन के हेलीकॉप्टर संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह रोग बरकरार है।