Weather Alert : उत्तराखंड में भारी आंधी—तूफान—ओलावृष्टि का अलर्ट, जानिए डिटेल

Weather Alert Uttarakhand : मार्च माह बीतने में अब केवल तीन दिन शेष हैं। प्रदेश के अधिकांश जनपदों में तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही…

Weather Alert

Weather Alert Uttarakhand : मार्च माह बीतने में अब केवल तीन दिन शेष हैं। प्रदेश के अधिकांश जनपदों में तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। आज मौसम विभाग द्वारा जारी लेटस्ट अपडेट के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। विभिन्न जनपदों में भारी तूफान आ सकता है और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी अपडेट के अनुसार शुक्रवार 29 मार्च, 2024 को तेज हवाओं के साथ बिजली चमक सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर 40 स 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। ओलावृष्टि की भी सम्भावना है।

जारी चेतावनी में शनिवार 30 मार्च, 2024 के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ ही इस दिन भारी ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, 31 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

जानिए क्या जारी हुआ है Weather Alert

Weather Alert
Weather Alert

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *