अल्मोड़ा ब्रेकिंग : नही रहे हुक्का क्लब की रामलीला के जीवंत पात्र रंगकर्मी अखिल कार्की ‘नर दा’, दिल का दौरा पड़ने से निधन

0
सूचना विभाग में कार्यरत हरीश सिंह की माता के निधन पर शोक
सूचना विभाग में कार्यरत हरीश सिंह की माता के निधन पर शोक

सीएनई न्यूज अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

सांस्कृतिक नगरी के सुप्रसिद्ध कलाकार व रामलीला आयोजन में अपने अभिनय की बदौलत दर्शकों को अभिभूत करने वाले अखिल कार्की ‘नर दा’ (48 वर्ष) नही रहे। उनका आज यहां एक अस्पताल में ह्रदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने पीछे भाई—बहन, पत्नी, बिटिया का भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। उल्लेखनीय है कि अखिल कार्की अल्मोड़ा के एक सशक्त कलाकारों में गिने जाते थे। हुक्का क्लब की रामलीलाओं का रसास्वादन करने वाले दर्शकगण उनके अभिनय को कभी भुला नही सकते। रावण के रूप में उनका अभिनय हुक्का क्लब की रामलीला का प्रमुख आकर्षण होता था। वह काफी समय से दिल की बीमारी से ग्रसित थे। यहां हार्ट केयर सेंटर से उनका उपचार चल रहा था। उन्हें पेस मेकर भी लगा हुआ था। आज अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह यहां बमनखोला के निवासी थे। चार—पांच साल पूर्व उनका एक्सीडेंट भी हुआ था, जिसके बाद से वह काफी परेशान रहते थे। उनके निधन पर हुक्का क्लब के संस्थापक शिवचरण पांडे सहित संस्था के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। पूर्व व्यापार मंडल उप सचिव अमित साह ‘सोनू’ ने भी उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें