सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः धारा-138 एनआई एक्ट में जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत पुलिस ने वारंटी अजमेरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस किच्छा, उधमसिंहनगर से गिरफ्तार कर लाई है।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि एसएसपी रचिता जुयाल ने जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को न्यायालय द्वारा जारी सम्मन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत-प्रतिशत तामीली कर वारंटियों की गिरफ्तारी करने के कड़े निर्देश दिये गये हैं। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने न्यायालय से धारा-138 एनआई एक्ट के तहत जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित वांरटी अजमेरी पुत्र पप्पू, निवासी इस्लामनगर वार्ड किच्छा, उधमसिंहनगर को गत दिवस किच्छा से गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार व हेड कांस्टेबल किशोर कुमार शामिल रहे।