HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः कृषि व पशुपालन आजीविका का प्रमुख साधन-सौरभ बहुगुणा

बागेश्वरः कृषि व पशुपालन आजीविका का प्रमुख साधन-सौरभ बहुगुणा

-पशुपालन मंत्री वज्यूला में किसानों से हुए रूबरू, चैपाल लगाई

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर,. बागेश्वर
प्रदेश के पशुपालन मत्स्य, कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि व पशुपालन आजीविका का प्रमुख साधन है। इसे बढ़ावा देने के लिए सरकार कलस्टर के रूप में अपनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित कर रही है। जिसमें गाय, बकरी, मछली, कुक्कुट पालन के माध्यम से स्वरोजगार दे रही है। उन्होंने ग्रामीणों से बकरी पालन पर करने का आह्वान किया।

श्री बहुगुणा आज विकासखण्ड गरुड़ के वज्यूला में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों से वार्ता कर रहे थे। इसके उपरांत अयारतोली निवासी दीपक चंदोला के क्रॉयलर कुक्कुट इकाई तथा दुधारू गाय और 2 सेक्स सोर्टेड जर्सी साहिवाल क्रॉस नस्ल की बछियों का निरीक्षण किया। नंदन सिंह थापा के कड़कनाथ और क्रायलर मुर्गी इकाई का निरीक्षण किया। स्थानीय पशुपालकों से उन्होंने समस्याएं पूछी और उनका समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री पशुपालकों के कार्यों से प्रभावित हुए। इसके पश्चात वज्यूला निवासी जगदीश सिंह व चंपा देवी को मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत दी गई गायों के बारे में जानकारी लेते हुए पशुपालकों की सराहना की तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व डेयरी विभाग को निर्देश दिए कि काश्तकारों को अधिकाधिक प्रेरित किया जाए।
वज्यूला में लगाई चौपाल

मंत्री ने वज्यूला में चौपाल लगाकर पशुपालकों व काश्तकारों की समस्याएं सुनीं। जिसमें पशुपालकों द्वारा पशुओं के चारे की उपलब्धता को बताते हुए चारे पर सब्सिडी दिलवाने का अनुरोध किया। जिस पर मंत्री ने बताया कि भूसे पर सब्सिडी के लिए पॉलिसी बनायी जा रही हैं। जल्द ही पशुपालकों को इसका लाभ मिलेगा। चैपाल में पशुपालन मंत्री ने पशुपालन संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पशुपालकों को बताया कि गरूड़ व कपकोट को गोट वैली के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे बकरी पालन को अपनायें व अधिक से अधिक लाभ उठायें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि वे गरूड़ एवं कपकोटघाटी के पशुपालकांे को बकरी पालन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बकरी पालन के कलस्टर तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बकरी पालकों का बकरी दूध भी सरकार उचित दाम पर खरीदेगी। इस हेतु उन्होंने पर ही अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे सभी पशुओं का बीमा व टीकाकरण अवश्य करायें ताकि पशु स्वस्थ व बीमारी से मुक्त रहें तथा किसी भी दुर्घटना व आपदा में पशु हानि का मुआवजा आसानी से मिल सकें। उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मेला समिति के सदस्य सहित निरीक्षण में जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, अधिशासी अधिकारी सोट्रेड सिमन बोर्ड डॉ. अविनाश आनंद, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आर. चंद्रा, सहायक निदेशक डेयरी एके मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मत्स्य अधिकारी मनोज मियान, अर्थ संख्याधिकारी दिनेश रावत, सीओ एसएस राणा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments