HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : आए कृषि विभाग के अधिकारी, कई सालों बाद रीठागाढ़...

Almora News : आए कृषि विभाग के अधिकारी, कई सालों बाद रीठागाढ़ में हुआ कृषि मेला ! ग्रामीणों ने जताया आभार

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

भैसियाछाना ब्लॉक के रीठागाढ़ क्षेत्र में जनता की लगातार की जा रही मांग के बाद तथा धर्म निरपेक्ष युवा मंच के विशेष प्रयसों से कई सालों के लंबे इंतजार के बाद कृषि मेले का आयोजन हुआ। जिसका बड़ी संख्या में स्थानी काश्तकारों ने लाभ उठाया।
ज्ञातव्य हो कि क्षेत्र में धर्म निरपेक्ष युवा मंच ने ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों पर यहां किसान मेले का आयोजन करने हेतु लगातार दबाव डाला। जिसके बाद यहां कृषि, उद्यान, डेरी, मत्सय आदि विभागों का एक वृहद् कृषि मेला का आयोजन सम्भव हो पाया, जिसमें क्षेत्र से लगे हुए अनेकों ग्राम सभाओं की सम्मानित जनता ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि विगत कई वर्षों से इस क्षेत्र के ग्रामीण काश्तकार लगातार एक कृषि मेले का आयोजन करने की मांग कर रहे थे जिससे कि जनता को उन्नत बीज व कृषि यंत्रों की जानकारी के साथ कृषि योग्य भूमि की मृदा जांच हो सके। इसी क्रम में विगत कुछ दिनों पूर्व धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा क्षेत्र का दौरा किया गया था तथा ग्रामीणों के साथ चर्चा की गयी थी। जिसके उपरांत विनय किरौला के नेतृत्व में समस्त ग्रामीणों ने मुख्य अधिकारी से कृषि मेला आयोजित करने की मांग की। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य कृषि अधिकारी ने गत दिवस शनिवार 16 जनवरी को कृषि मेला आयोजित किया। इस अवसर पर विनय किरौला ने मेले में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में कृषि मेला आयोजित करने का वास्तविक उद्देश्य व सार्थकता तभी सफल सिद्ध हो पाएगी जब पारंपरिक तरीके से की जा रही खेती को आधुनिक तकनीकी द्वारा आय के स्रोत से भी जोड़ा जाएगा जिससे काश्तकारों में आत्मविश्वास बढ़ेगा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसलिए नकदी फसल की तरफ काश्तकारों ने बढ़ना चाहिए तथा समय-समय पर विभाग द्वारा कृषि मेलों का आयोजन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला के अलावा ग्राम प्रधान हरडा नवीन रावत, ग्राम प्रधान नियोली मोहन बोरा, विनोद जोशी, राजेन्द्र खनी, जीवन मेहरा, भुवन जोशी, पवन मुस्यूनी, भीम सिंह रावत, अशोक भंडारी, जीवन सिंह मेहरा, विनोद मुस्यूनी, जगदीश राम, विनोद जोशी, ग्राम प्रधान हरड़ा नवीन सिंह रावत तथा कृषि विभाग से डा. उमा नौलिच, एच.एस.बसेड़ा, अंबा दत्त पांडेय, नत्थी राम नौटियाल, मोहम्मद सलमान, रवि कुमार, मयंक, सौरभ सिंह, आनंद सिंह, राम दत्त पांडेय, उर्मिला मिश्रा, दया टाकुली आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरडा नवीन रावत, संचालन जगदीश राम ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments