ब्रेकिंग न्यूज : केरल में हथनी के बाद अब हिमाचल में गाय को खिलाया विस्फोटक भरा आटे का गोला

0


शिमला। केरल के बाद हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एक कस्बे से पशु क्रूरता का दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के झंडुता इलाके में गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया। इसकी वजह से गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई।
गाय के मालिक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। लोगों में इस घटना के बाद से काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।
इससे पहले मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी को शरारती तत्वों ने अनानास में पटाखे भरकर खिला दिया था, जिससे उसका मुंह और जबड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गया था। गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद हथिनी वेलियार नदी पहुंची, जहां तीन दिन तक पानी में मुंह डाले खड़ी रही। बाद में उसकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने नाराजगी जताई थी। केरल सरकार पूरे मामले की जांच करा रही है। इस मामले पर खुद पर्यावरण मंत्रालय भी संज्ञान ले चुका है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS