अल्मोड़ा : दीपावली पर्व के बाद कल मंगलवार को बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार

⏩ व्यापार मंडल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा दीप पर्व दीपावली के त्योहार पर आज अल्मोड़ा बाजार में खासी रौनक है। दीपावली…

सुशील साह

⏩ व्यापार मंडल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दीप पर्व दीपावली के त्योहार पर आज अल्मोड़ा बाजार में खासी रौनक है। दीपावली पर पर बाजार को रंग-बिरंगी आकर्षक झालरों, बिजली की मालाओं व अन्य सजावटी वस्तुओं से सजाया गया है। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

व्यापार मंडल की ओर से समस्त व्यापारियों व आम जनता को शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही कल मंगलवार को अल्मोड़ा बाजार बंद करने की घोषणा की है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने यहां जारी बयान में कहा कि दीपावली सीजन को देखते हुए रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश के रोज बाजार खोली गई थी। आज शाम से दीपावली का पर्व नगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जायेगा। व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है कि कल मंगलवार को अल्मोड़ा बाजार बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *