HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अधिवक्ता दर्शन सिंह स्थाई लोक अदालत के सदस्य पद पर...

अल्मोड़ा : अधिवक्ता दर्शन सिंह स्थाई लोक अदालत के सदस्य पद पर नियुक्त

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✒️ जानिये, क्या होती है स्थाई लोक अदालत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

Advocate Darshan Singh appointed as member of Permanent Lok Adalat

उत्तराखण्ड शासन न्याय अनुभाग तथा उत्तराखण्ड SLSA हाईकोर्ट कैंपस नैनीताल से जारी अधिसूचना के तहत अधिवक्ता दर्शन सिंह की नियुक्ति सदस्य स्थाई लोक अदालत जिला नैनीताल (जिसमें जिला चंपावत का भी क्षेत्राधिकार सम्मिलित है) के पद पर हुई है। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के एडवोकेट हर सिंह इससे पूर्व में उत्तराखण्ड हाईकोर्ट बार एसोशिएसन के उपाध्यक्ष तथा हरिद्वार में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय अधिवक्ता कार्यशाला 2019 में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। श्री सिंह राज्य सरकार के पैनल अधिवक्ता के रूप में हाइकोर्ट में वादों की पैरवी भी कर चुके हैं।

जानिये क्या होती है स्थाई लोक अदालत

स्थाई लोक अदालत ‘सुलभ-न्याय’ के सिद्धान्त के पर कार्य करती है, जिसका क्षेत्राधिकार 01 करोड़ तक के बाद मूल्य के मामले सुनने का है। ‘जन उपयोगी सेवाओं’ से संबंधित मामले सीधे स्थाई लोक अदालत में दायर कर बिना किसी कोर्ट फीस तथा बिना किसी अधिवक्ता के निस्तारित कराये जा सकते हैं। इधर समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े व्यक्तियों और अधिवक्ताओं ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी व पद मिलने पर सिंह को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments