HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी शुक्ला का निधन, मीडिया सेन्टर में...

हल्द्वानी : अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी शुक्ला का निधन, मीडिया सेन्टर में शोकसभा

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। सूचना विभाग के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी मदमहेश्वर प्रसाद शुक्ला का कल गुरूवार देर रात एम्स दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। शुक्ला मीडिया सेन्टर हल्द्वानी में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के पद पर तैनात रहे, वर्तमान में वे अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी उत्तरकाशी में तैनात थे।

मदमहेश्वर प्रसाद शुक्ला पिछले छः महीने से अस्वस्थ चल रहे थे, उनका उपचार एम्स दिल्ली से चल रहा था। गत देर रात उनका निधन हो गया। शुक्ला के निधन पर मीडिया सेन्टर हल्द्वानी एवं जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में शोकसभा आयोजित की गयी। शोक सभा में उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में इस क्षति को सहने हेतु भगवान से प्रार्थना की गई।

उत्तराखंड : इसलिए मनाते हैं दो दिन घुघुतिया त्यार

शोकसभा में जनसम्पर्क अधिकारी मुख्यमंत्री विजय बिष्ट, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा, अति जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट, अहमद नदीम, सुधीर कुमार, मोहन फुलारा, एमसी जोशी, भुवन चन्द्र, आन सिंह मटियाली, नैनीताल में प्रकाश पाण्डे, दीवान गिरी गोस्वामी, दीवान सिंह बिष्ट, उमेद सिंह जीना आदि मौजूद थे।

देखिए हल्द्वानी की बेटी वर्तिका पाठक की ऊंची उड़ान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments