HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : उपवास पर बैठे धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के कार्यकर्ता, संयोजक के...

अल्मोड़ा : उपवास पर बैठे धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के कार्यकर्ता, संयोजक के खिलाफ दर्ज मुकदमे पर भड़का आक्रोश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक पर मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ मंच के कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में धरना दिया और संयोजक विनय किरोला के नेतृत्व में 48 घंटे के उपवास पर बैठे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस मौके पर विनय किरौला ने कहा कि लोकतंत्र में जहां सरकार की नीतियों, विचारधारा के खिलाफ चरम असहमति भी पूर्ण स्वीकार है। वहीं अल्मोड़ा के लिए हैरीटेज सिटी की मांग करने, पहाड़ के आम लोगों की समस्याओं, युवाओं-महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की मांग करने पर हमारे खिलाफ फर्जी मुकदमे लगा दिए गए। सरकार इन मुकदमो के माध्यम से ये संकेत देने चाहती है कि जो आम जन की आवाज़ उठाएगा उसकी आवाज़ को मुक़दमे लगा कर दबा दिया जाएगा।मगर वह इन मुकदमों से हम डरने वाले नहीं हैं।

उपवास में मंच संयोजक विनय किरौला, सोनिका राणा, गीता देवी, कमला किरौला, ममता रावत, प्रेमा देवी, तारा देवी, ऊषा रावत, सुषमा आर्या, सबीना बेगम, दीपिका पिलख्वाल, निरंजन पांडे, कमलेश सनवाल, मीडिया प्रभारी मयंक पंत, सुंदर लटवाल, वीरेंद्र कनवाल, तेज कनवाल, नीरज कनवाल, देवकी कनवाल, किशन कनवाल, तुलसी कनवाल, विनीता भट्ट, किशन बिष्ट, गोविंद बिष्ट, हरीश बिष्ट, पूरन रौतेला, कमल भट्ट, प्रमोद रावत, विनोद भट्ट,पान सिंह बिष्ट, सूंदर बिष्ट, बिशन लटवाल, राजेन्द्र लटवाल, बिशन बिष्ट, पूर्व बीडीसी सदस्य चितई संजय कुमार, देवेंद्र नेगी, हिमांशु मेहरा, ललित बंगारी, अभिषेक पांडे, अभिषेक बिष्ट आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments