HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: पुलिस औचक चेकिंग में सौ लोगों पर कार्रवाई

Almora News: पुलिस औचक चेकिंग में सौ लोगों पर कार्रवाई

—चालान कर वसूले 43,250 रूपये, वाहन सीज
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पुलिस का ‘इवनिंग स्टॉर्म’ अभियान जारी है। गत सांय भी जिले में जगह—जगह पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों, ठेलियों व सार्वजनिक स्थानों पर औचक चेकिंग की। जिसमें 100 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही हुई, जबकि एक वाहन सीज कर लिया गया।

‘इवनिंग स्टॉर्म’ अभियान के तहत गत शाम आकस्मिक चेकिंग के दौरान पुलिस ने होटल, ढाबों, ठेलियों व सार्वजनिक स्थानों में शराब पीते/पिलाते 30 लोग पकड़े। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा बिना हेलमेट/बिना लाईसेन्स/रैश ड्राइविंग/नशे मे वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 70 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई और 01 वाहन सीज किया। इन सौ लोगों से कुल 43,250 रूपये जुर्माना वसूला गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments