Almora News: कोरोना के हो—हल्ले के बावजूद कई लोग हवा में उड़ा रहे नियम, 248 के खिलाफ महामारी अधिनियम में कार्यवाही

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जहां एक ओर कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है और पुलिस लगातार जागरूक कर रही है। यहां तक कि डीएम व एसएसपी तक जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील कर चुके हैं। इसके बाद भी कई लोगों के कानों में जूं नहीं रेंग रही और वह नियमों को हवा में उड़ा रहे हैं। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के अंदर जिले में ऐसे 248 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।


ADVERTISEMENTS

जनपद पुलिस द्वारा धारा-19 क(1) महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 248 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 45400 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। इनमें मास्क नहीं पहनने वाले 51 तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 197 व्यक्ति शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS