HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ​लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

अल्मोड़ा : ​लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लाॅकडाउन के नियमों तोड़ने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई।
पुलिस ने मास्क नहीं पहनने व सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने तथा लोक न्यूसेंस पैदा करने पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कुल 24 व्यक्तियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत कार्रवाई की। इन लोगों से 6250 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। इनके अलावा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 12 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 15100 रूपये संयोजन जमा करवाया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments