HomeUttarakhandAlmoraउपलब्धि : विज्ञान ज्योति कार्यक्रम से लाभान्वित राइंका ढोकाने की 16 बालिकाएं

उपलब्धि : विज्ञान ज्योति कार्यक्रम से लाभान्वित राइंका ढोकाने की 16 बालिकाएं

ADVERTISEMENTS

📌 जवाहर नवोदय को योजना के संचालन का दायित्व

👉 बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि, पाठ्य पुस्तकें वितरित

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने नैनीताल के प्रधानाचार्य के विशेष आग्रह पर कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में अध्यनरत 16 बालिकाओं को संस्था में सम्मिलित किया है। इन बालिकाओं को विशेष योजना का लाभ भी मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओं में विज्ञान अध्ययन के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए विज्ञान ज्योति कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। नैनीताल जनपद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट को उक्त कार्यक्रम के संचालन का दायित्व सौंपा गया है।

प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने नैनीताल के विशेष आग्रह पर इस संस्था में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में अध्यनरत 16 बालिकाओं को सम्मिलित किया गया। जिस पर विद्यालय परिवार ने जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट का आभार व्यक्त किया है। इस योजना के अंतर्गत अध्ययनरत सभी बालिकाओं को प्रतिवर्ष रुपये 1200 प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिसकी प्रथम किस्त 04 हजार उनके बचत खाते में स्थानांतरित की जा चुकी है।

बालिकाओं में चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा की प्रतियोगिता परीक्षा नीट एवं JEE की तैयारी हेतु प्रतियोगी पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में 7 अगस्त 2023 को प्राचार्य पीसी उपाध्याय जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट के मार्गदर्शन में प्रेम शिलाजी कोऑर्डिनेटर डॉ मनोज कुमार गैड़ा एवं प्रेम सिंह बिष्ट द्वारा लगभग 7000 मूल्य की पाठ्यपुस्तक सामग्री प्रत्येक बालिकाओं को उपलब्ध कराई गई।

प्राचार्य ने बालिकाओं को कड़ी मेहनत एवं उच्च महत्वाकांक्षा के प्रति सजग किया। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने अनुरोध किया कि भविष्य में यदि कोई योजना संचालित होती है तो उनके विद्यालय को प्रथम वरीयता में रखा जाए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments