हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र की एक महिला ने दमुवाढूंगा निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर उसके यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि एक महीने की मुलाकात में दमुवाढूंगा निवासी सुनील उसके घर पर आने जाने लगा और उससे विवाह की वादा भी करने लगा था। इसके बाद उसने उसके घर पर ही उसके साथ शारीरिक रिश्ते बनाए और अब वह साादी के वादे से मुकद रहा है। दरअसल सुनील और महिला दोनों ही तलाक शुदा बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


