हादसा : मकान की छत गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

0
हादसा : मकान की छत गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में शनिवार को एक जर्जर मकान की छत गिरने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

जानकारी के अनुसार, आनंद नगर इलाके की पुरानी रेलवे कॉलोनी में तड़के चार से पांच बजे के बीच एक जर्जर घर की छत भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में सतीश चंद्र (40), उनकी पत्नी सरोजिनी देवी (35), बेटे हर्षित (13), अंश (5) और बेटी हर्षिता (10) मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह घर एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी का था और उनकी मृत्यु के बाद उनका परिवार वहां रह रहा था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घर को परित्यक्त घोषित कर दिया गया था और इसे खाली करने का नोटिस दिया गया था।

डीसीपी ईस्ट हृदेश कुमार ने बताया कि, आनंद नगर इलाके की पुरानी रेलवे कॉलोनी में एक मकान की छत गिर गई। परिवार के पांच सदस्यों को मलबे से बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS