HomeAccidentNH पर हादसा : टैंकर की चपेट में आई बाइक, पत्नी की...

NH पर हादसा : टैंकर की चपेट में आई बाइक, पत्नी की मौत, पति गंभीर

सीएनई रिपोर्टर, किच्छा

ADVERTISEMENTSAd

यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर हुए एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई है। वहीं, उसका पति घायल है। टैंकर की चपेट में बाइक के आने के बाद यह दुर्घटना हुई। मृतका बाइक में पीछे बैठी हुई थी, जबकि उसका पति बाइक चला रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह वीरेंद्र कुमार निवासी ग्राम सेथल बरेली अपनी पत्नी देववती के साथ बाइक से घर जा रहा था। इस बीच थाना पुलभट्टा अंतर्गत सिरौली के सामने उसकी बाइक टैंकर की चपेट में आ गयी।

इस घटना में महिला देववती (35 वर्ष) की मौत हो गयी। वहीं, उसका पति बाइक चला रहा वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

अल्मोड़ाः सिविल सर्विसेज की राज्य स्तरीय बैडमिंटन टीम के लिए ट्रायल शुरू

अलकनंदा नदी किनारे बसा हुआ शहर गौचर के बारे में जाने | Gauchar
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments