अल्मोड़ा में हादसा, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, महिला की मौत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां धौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग में कसान बैंड से आगे एक कोटगाड़ी देवी मंदिर से दर्शन से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर…

खाई में गिरी कार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां धौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग में कसान बैंड से आगे एक कोटगाड़ी देवी मंदिर से दर्शन से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को सांयकाल धौलछीना से करीब तीन किमी आगे कसान बैंड से कुछ दूर सुनखाली गधेरे के पास एक कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।

प्रत्यश दर्शियों के अनुसार पशुपालन विभाग के अनिल नाम के एक कर्मचारी वहां से गुजर रहे थे। एक महिला की चीख पुकार की आवाज सुन उन्होंने बाइक रोकी। जब मौके पर जाकर देखा तो एक महिला झाड़ियो में पड़ी मिली। जिसके बाद उन्होंने आस—पास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर धौलछीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद चले रेसक्यू आपरेशन में खाई से 04 लोगों को निकाला गया। बताया जा रहा है कि एक महिला की मौत हो गई है। इधर थानाध्यक्ष सुशील कुमार जोशी के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल तीन घायलों को निकटवर्ती अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।

मृतक व घायलों की सूची

इधर पुलिस के अनुसार अल्टो संख्या UK04G0641 गंगोलीहाट से भीमताल जाते समय कसार-बैण्ड धौलछीना के पास असंतुलित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 04 लोग दीपा पंत पति प्रमोद चंद पंत निवासी जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर उम्र 52 वर्ष, सुषमा पंत पत्नी गजेन्द्र सिंह पंत निवासी डांट भीमताल उम्र 50 वर्ष, प्रमोद चंद पंत पुत्र गंगा दत्त पंत निवासी जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर उम्र 55 वर्ष तथा रेखा उप्रेती पति सुबोध चंद्र पंत निवासी तल्लीताल नैनीताल उम्र 65 वर्ष सवार थे। जिनको स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाल कर धौलछीना अस्पताल भिजवाया गया। सभी घायल उपचाराधीन है। इस घटना में रेखा उप्रेती की मृत्यु हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *