HomeAccidentAccident : खाई में गिरी कार, शिक्षक सहित 07 बच्चे घायल, 01...

Accident : खाई में गिरी कार, शिक्षक सहित 07 बच्चे घायल, 01 गंभीर

👉 अन्य वाहन को पास देने के दौरान हुआ हादसा

✍️ 01 बच्चा गंभीर, आईसीयू में भर्ती, खेल—कूद प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे बच्चे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। टाटिक थाठा मठिना वड्यूडा मोटर मार्ग में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक कार खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में शिक्षक के अलावा 07 बच्चे घालय हो गए। जिनमें से एक बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बताया जा रहा है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय थाठा मठिना में अध्यनरत बच्चे संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने खेरदा जा रहे थे। स्कूल के हेड मास्टर प्रकाश जोशी इस कार को चला रहे थे। अचानक दूसरे वाहन को पास देने के दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

इधर पुलस के अनुसार टाटिक रोड अल्मोड़ा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी एनटीडी उनि बिशल लाल, प्रभारी चौकी धारानौला उनि दिनेश परिहार, डायल 112 टीम सहित कोतवाली अल्मोड़ा का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच।

पुलिस टीम ने देखा कि एक टियागो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी थी। जिसमें स्कूल के 07 बच्चे व वाहन चालक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल अवस्था में पड़े थे। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को खाई से निकालकर सकुशल रेस्क्यू करते हुए उपचार हेतु एम्बुलेंस व प्राईवेट वाहनों से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया गया।

जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। जिसमें गंभीर रुप से घायल 01 बच्चे को आईसीयू में भर्ती किया गया है। कार दुर्घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैथानी के अध्यापक प्रकाश चंद जोशी अपनी निजी कार से स्कूल के 7 बच्चों को ले जा रहे थे।

घायल बच्चों में पीयूष पलानी, दक्ष नैनवाल, मयंक पाली, दीपांशु आर्य, आयुष आर्य, नेहा आर्य व लीला आर्य शामिल हैं। जिन्हें खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खैरदा पौधार गांव ले जा रहे थे। इस दौरान वाहन कार टाटिक के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे वाहन में सवार बच्चे व वाहन चालक (शिक्षक) घायल हो गये थे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों का रेस्क्यू कर उपचार हेतु एम्बुलेंस व प्राईवेट वाहनों से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments