HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बीमार जन मिलन केंद्र बना बेघर परिवारों का आसरा, आप ने...

अल्मोड़ा: बीमार जन मिलन केंद्र बना बेघर परिवारों का आसरा, आप ने उठाई सुविधाजनक जगह शिफ्ट करने की मांग

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। जहां शासन—प्रशासन हर व्यवस्था चाक चौबंद होने का ढिंढोरा पीट रहा है। वहीं ऐसे उदाहरण भी समय—समय पर संज्ञान में आते रहे हैं, जो सरकार के दावों की हवा​ निकालते हैं। एक ऐसा ही नमूना एक जनमिलन केंद्र बना है, जो सरकार की व्यवस्थाओं पर लगे ग्रहण को इंगित कर रहा है। खास बात ये है कि यह जन मिलन केंद्र प्रसिद्ध नंदा राजजात यात्रा मार्ग के प्रथम पड़ाव पर स्थित है। बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव में मौजूद यह जनमिलन केंद्र तीन बेघर परिवारों का आसरा बना है। इसी का आंखों देखा हाल आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी भुवन चंद्र जोशी बयां कर रहे हैं।
दरअसल, आम आदमी पार्टी की एक टीम पार्टी के मीडिया प्रभारी भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व सोमेश्वर के निकट नंदा राजजात यात्रा के प्रथम पड़ाव माला गांव में पहुंची। यह टीम दैवीय आपदा से पीड़ित परिवारों का हाल—चाल जानने माला गांव के भ्रमण पर गई और टीम ने आपदा पीड़ितों को मास्क भी बांटे। श्री जोशी ने ​वहां का हाल बयां करते हुए बताया कि माला में स्थित जनमिलन केंद्र में गांव के दैवीय आपदा से बेघर तीन परिवारों ने आसरा लिया गया है। जिनमें राजेन्द्र प्रसाद पुत्र चनी राम, दीपा देवी पत्नी गौरी राम व नरूली देवी पत्नी चनर राम के परिवार हैं। उन्होंने कहा कि भले ही इस जन मिलन केंद्र में मजबूर होकर इन परिवारों ने शरण ली है, मगर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जन मिलन केन्द्र भी दयनीय बना है।
भुवन जोशी ने बताया कि जन मिलन केन्द्र में बिजली की व्यवस्था तो दूर बेहद जरूरी शौचालय व पेयजल का इंतजाम तक नहीं है। हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह जनमिलन केंद्र दरवाजा विहीन है। शौच इत्यादि के लिए इन परिवारों को जंगलों में जाना पड़ रहा है और ऐसे में रात जंगली जानवरों का भय बना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कोरोना काल में इस आपदा की घड़ी में प्रभावितों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त स्थानों में शिफ्ट किया जाए और उनकी समस्या के स्थाई समाधान के लिए आवास स्वीकृत किये जाय। इस टीम में आप के सोमेश्वर के विधानसभा प्रभारी खीमपाल, संजय पाण्डे, संजय जोशी, हरीश जोशी, लतिका जोशी, राजेश कुमार, अनुज जोशी, देवाशीष जोशी, सोनिया आर्या और संगीता आर्या आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments