HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा मल्ला महल में सेवा सप्ताह के तहत कल लगेगा आधार कैंप

अल्मोड़ा मल्ला महल में सेवा सप्ताह के तहत कल लगेगा आधार कैंप

► जिले के सभी ब्लाकों के लिए तिथियां तय, 10 जुलाई तक चलेगा सिलसिला

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देशों के क्रम में जिले में 4 जुलाई यानी कल से 10 जुलाई तक ‘सेवा सप्ताह’ मनाया जाएगा और इसके तहत जिला मुख्यालय के साथ ही ब्लाकवार आधार शिविर लगेंगे। ये शिविर ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’ थीम के अंतर्गत चलेंगे। इन आधार शिविरों का लाभ जनता को मिलेगा।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम 4 जुलाई यानी कल जिला मुख्यालय के मल्ला महल में आधार​ शिविर लगेगा, जिसके नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी होंगे। इसके अलावा ब्लाकों में अलग अलग तिथियां इसके लिए तय की गई हैं। जिसके अनुसार 05 जुलाई विकासखण्ड ताड़ीखेत अंतर्गत जीआईसी कुनेलाखेत, 06 जुलाई को विकासखण्ड सल्ट के राजकीय इण्टर कालेज मानिला, 07 जुलाई को विकासखण्ड स्याल्दे के राजकीय इण्टर कालेज मालीखेत, 08 जुलाई को लमगड़ा ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय शहरफाटक, 9 जुलाई ब्लाक द्वाराहाट के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छानागोलू, 10 जुलाई को विकासखण्ड भैसियाछाना के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दसौं तथा 10 जुलाई को विकासखण्ड चौखुटिया के राजकीय इण्टर कालेज तड़ागताल में आधिार शिविर लगेगा। प्रत्येक ब्लाक में लगने वाले आधार कैंप का नोडल अधिकारी संबंधित ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी को नामित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments