HomeAccidentरिश्तेदारी में हरेला देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत,...

रिश्तेदारी में हरेला देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पत्नी—बच्चे घायल

ADVERTISEMENTS

गौलापार से किच्छा साले के घर जा रहा था युवक

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। हरेला पर्व पर रिश्तेदार के घर जा रहे एक स्कूटी सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा हल्दूचौड़ से कुछ पहले सड़क पर बने एक कट पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। युवक अपने साले के किच्छा स्थित आवास पर हरेला देने परिवार सहित जा रहा था, लेकिन यह दुर्घटना हो गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौलापार के नवाड़खेड़ा बागजाला निवासी कन्नू बिष्ट 30 वर्ष अपनी पत्नी और बेटा—बेटी के साथ स्कूटी से किच्छा निवासी अपने साले के घर हरेले का त्योहार देने जा रहे थे। गोरापड़ाव बाजार पहुंचे ही थे कि वहां पर स्थित हाईवे में बने कट पर सामने से आ रहे एक तेज गति के भारत पेट्रोलियम के वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से कन्नू सिंह सम्भल सड़क पर गिर गए और भारी वाहन के नीचे कुचले गए।इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

आज बुधवार को हरैला के त्यौहार में हुए इस हादसे से मृतक के गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक की पत्नी व बच्चों का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस दुखद हादसे में त्यौहार के दिन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments