HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: छात्रसंघ के 11 पदों के लिए कुल 17 नामांकन

अल्मोड़ा: छात्रसंघ के 11 पदों के लिए कुल 17 नामांकन

ADVERTISEMENTS

👉 सोबन सिंह जीना परिसर में संपन्न हुई प्रक्रिया, पांच पदों के लिए एक-एक नामांकन

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को नामांकन हुआ। जिसमें कुल 11 पदों के लिए कुल 17 नामांकन हुए।

नामांकन प्रक्रिया अधिष्ठाता छात्र कल्याण कक्ष एवं डिस्पैच कक्षा में चली। चुनाव अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दीपक लोहनी व लोकेश सुप्याल, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए निकिता रौतेला व रश्मि सत्यवली, सचिव पद के लिए प्रदीप सिंह व विशाल सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव के लिए दिनेश कुमार व विनीता आर्या, कोषाध्यक्ष के लिए कृष्णा कनवाल व विनय कनवाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए निखिल कपकोटी व सुरेंद्र सिंह धामी ने नामांकन कराया, जबकि कुछ पदों के लिए एक-एक नामांकन ही हुए हैं। इनमें उपाध्यक्ष के लिए भूपेंद्र सिंह गैड़ा, सांस्कृतिक सचिव के लिए दर्शन कुमार, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए अभिषेक कुमार, दृश्यकला संकाय प्रतिनिधि के लिए गौरव पांडे व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए गोविंद प्रसाद शामिल हैं।

नामांकन प्रक्रिया में प्रो. निर्मला पंत और प्रो. एके पंत संयोजक रहे, जबकि नामांकन अधिकारी रूप में प्रो संजीव आर्य, प्रो एके नवीन, डॉ. पीएस बोरा, डॉ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. दीपक कुमार टम्टा, डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, डॉ. कुसुमलता आर्या, डा. साक्षी तिवारी, डॉ. ललित चंद्र जोशी, डा. योगेश मैनाली रहे। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शेखर चन्द्र जोशी ने नामांकन प्रक्रिया को सम्पन्न कराया। इधर, कुलानुशासक डा. दीपक ने बताया है कि अधिसूचना के अनुसार आगामी 27 सितंबर को चुनाव होगा। इसलिए सभी प्रवेशार्थी 26 सितंबर यानी कल अपराह्न 3 बजे तक अपना परिचय पत्र बनवा लें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मतदान दिवस को बिना परिचय पत्र के कैंपस में प्रवेश वर्जित रहेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments