HomeAccidentकाशीपुर : तेज रफ्तार वाहन ने ले ली बाइक सवार युवक की...

काशीपुर : तेज रफ्तार वाहन ने ले ली बाइक सवार युवक की जान

ADVERTISEMENTS

काशीपुर। ठाकुरद्वारा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। यहां गत देर शाम अज्ञात वाहन से टकराकर एक युवक की मौत हो गइ है। युवक की बाइक को कोई वाहन टक्कर मार गया। युवक सीधे धान के खेत में जा गिरा था। मृतक काशीपुर में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने को बाइक से निकला था।

बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम यूपी के थाना टांडा जनपद रामपुर निवासी अंकित (35 साल) पुत्र छत्तर सिंह अलीगंज रोड से ठाकुरद्वारा को जाने वाले रोड पर मोटर साईकिल से जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर धान के खेत में गिर गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आज मंगलवार की सुबह मृतक की शिनाख्त हुई। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पैगा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

उत्तराखंड : जहां गई थी 10 लोगों की जान वहीं फिर हुआ दर्दनाक हादसा, बागेश्वर निवासी महिला और पुरुष की मौत

आलोचना के बाद भी आदिपुरूष की वर्ल्डवाइड कमाई 450 करोड़ | Adipurush
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments