HomeAccidentGoogle Maps ने फिर दिया धोखा... बरेली में चलती कार नहर में...

Google Maps ने फिर दिया धोखा… बरेली में चलती कार नहर में गिरी, 3 लोग थे सवार

ADVERTISEMENTS

UP News | बरेली में एक बार फिर गूगल मैप की वजह से बड़ा हादसा हो गया। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत रोड स्थित एक कार गूगल मैप के गलत रास्ता दिखाए जाने के कारण कार कलापुर नहर में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। इसमें से एक युवक बाहर निकल आया। इसके बाद उसने अपने दोनों साथियों को बाहर निकाला। घटना में तीनों युवकों के हल्की चोटें आईं।

कार से बाहर आने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। जेसीबी से कार बाहर निकाली गई। गूगल मैप ने कार सवारों को जो शॉर्टकट रास्ता दिखाया, दरअसल वह खराब और जर्जर है। यहां नहर की पुलिया टूटी हुई है। इस रास्ते से चार पहिया वाहन नहीं गुजरते हैं। शॉर्ट कट के चक्कर में कार सवार गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलते गए और कार नहर में गिर गई।

तीनों दोस्त कार से पीलीभीत जा रहे थे

कार सवार दिव्यांशु लखनऊ के निवासी हैं, जबकि उनके साथी शिवम कानपुर और प्रकाश बनारस के रहने वाले हैं। दरअसल, ये सभी लोग कार टाटा टैगोर वाहन संख्या HR 79D9286 से पीलीभीत कानपुर से पीलीभीत के लिए निकले थे। सुबह करीब छह बजे घना कोहरा था। इस कारण से कार सवारों ने गूगल मैप लगा लिया। यह लोग मैप के दिखाए रास्ते पर चल रहे थे। गूगल ने उन्हें शॉर्टकट रास्ता दिखाया। कार सवार बरकापुर तिराहे के पास पहुंचे जहां नहर की पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण कार नहर में गिर गई। दिव्यांशु बाहर निकले और उन्होंने अपने साथियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। गाड़ी को क्रेन द्वारा बाहर निकलवा दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी रामवीर के मुताबिक, रास्ता खराब है। यहां से चार पहिया वाहन नहीं गुजरते हैं। आज घना कोहरा था। इस कारण से कार सवारों को टूटी पुलिया नहीं दिखी और कार नहर में गिर गई। गनीमत रही कि कार की स्पीड कम थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। किसान लाल बहादुर ने बताया कि कार गिरने के बाद एक युवक बाहर निकल आया, उसने अपने साथियों को बाहर निकाला। हम लोग भी मौके पर मदद को पहुंच गए थे। कार से बाहर आने के बाद दिव्यांशु ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस से सहायता मांगी। मौके पर पहुंची पीआरवी और इज्जतनगर थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला।

एसपी सिटी बोले-गूगल ने उन्हें शॉर्टकट रास्ता दिखाया

एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि सुबह के वक्त तीन युवक कार से पीलीभीत जा रहे थे। गूगल मैप के शॉर्टकट रास्ते के कारण उनकी कार नहर में गिर गई। दिव्यांशु टाटा टिगोर वाहन संख्या HR 79D9286 से पीलीभीत जा रहे थे। गूगल ने उन्हें शॉर्टकट रास्ता दिखाया, जिससे वे कलापुर नहर के पास बरकापुर तिराहा पहुंच गए। गनीमत रही कि इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

ब्रिज से गिर गई थी कार

मालूम हो कि 24 नवंबर को गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाने की वजह से बरेली-बदायूं मार्ग पर बने अधूरे ब्रिज पर दर्दनाक हादसा हुआ था। चलती कार ब्रिज से नीचे गिर गई थी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पीडब्ल्यूडी की भी लापरवाही सामने आई। पुलिस ने गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी नोटिस जारी किया है।

कूरियर से नवी मुंबई भेजा जा रहा था नवजात का शव, लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा

गूगल मैप ने दिया ‘धोखा’… दिखाया गलत रास्ता; निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरी कार, 3 की मौत

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments