HomeHealthरामगढ़ : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

रामगढ़ : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

ADVERTISEMENTS

✒️ 110 से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण

🖋️ ग्रामीणों ने चिराग संस्था का जताया आभार

सीएनई रिपोर्टर, रामगढ़। ब्लॉक रामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बजुठिया में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में तमाम विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 110 से अधिक रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की।

रामगढ़ : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़
रामगढ़ : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़
रामगढ़ : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़
रामगढ़ : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

उल्लेखनीय है कि इस शिविर का आयोजन चिराग संस्था द्वारा किया गया था, जिसे एसबीआई फाउंडेशन द्वारा समर्थित किया गया है। शिविर में चिकित्सकों ने सर्दी—बुखार, स्त्री रोग, ब्लड शुगर, आंखो की दिक्कत आदि जैसी बिमारियों की जांच की। कुल 110 से ज्यादा लोगो को इस शिविर से लाभ हुआ है। ग्रामीणों ने शिविर की बहुत सराहना की और उन्हें चिराग संस्था के लोगो से अनुरोध किया कि भविष्य में भी इस तरह के कैंप लगाएं, ताकि जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें लाभ मिल सके।

शिविर में डॉ. आस्था अग्रवाल (दंत चिकित्सक) डॉ. मंजू पांडे (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ. आलोक (जनरल फिजिशियन), एसबीआई संजीवनी टीम में शामिल पुष्कर खाती, रोहित कालाकोटी व बलवंत सम्मल के अलावा प्रतीक्षा भोसले (स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक), भीम सिंह नेग , ग्राम प्रधान महेंद्र गिरि आदि ने सहयोग व सेवाएं दी।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments