हल्द्वानी पहुंचा बहुरूपिया कोरोना: पहले निगेटिव और कल पाजिटिव आई रिपोर्ट, रूप बदलने में माहिर है वायरस, उत्तराखंड का पहला मामला

0

हल्द्वानी। हर देश में अपने चरित्र में थोड़ा बहुत बदलाव करने वाला कोरोना वायरस भारत के लिए अब नई चुनौती के संकेत दे रहा है। दरअसल हल्द्वानी में जो मामला कल सामने आया था वह भी कोरोना वायरस के इसी बहुरूपियापन का एक उदाहरण बन सकता है। जिस व्यक्ति की सैंपल रिपोर्ट कल पाजिटिव आई थी, उसकी सैंपल रिपोर्ट पहले निगेटिव आई थी, इसके बावूजद उसे 14 दिन के क्वारेंटाइन में रखा गया था। लेकिन कल उस ही व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। यह उत्तराखंड में अपने तरह का पहला मामला है। इससे पहले देश के दूसरे हिस्सों में ऐसे मामले देखने में आए हैं। राजस्थान में तो शरीर के अंदर बैठा कोरोना वायरस ने अपने आप को लगभग एक महीने तक छिपाए रखा और इसके बाद कोरोना के लक्षण मरीज पर दिखाई पड़े। कोरोना का यह चरित्र मेडिकल साइंस के लिए ज्यादा चुनौती पूर्ण है। हल्द्वानी में जिस व्यक्ति का सैंपल कल पाजिटिव आया वह जमाती तो नहीं लेकिन जमाती के संपर्क में आवश्य आया था।


ADVERTISEMENTS

इससे पहले

हल्द्वानी अपडेट : हल्द्वानी के इस इलाके का है नया कोरोना मरीज

हल्द्वानी। जिला नैनीताल मे आज कोरोना पॉजिटिव पाए गये मरीज का का ताल्लुक हल्द्वानी से ही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मरीज का सम्बंध जमात से है। बताया जा रहा है यह मरीज बनभूलपुरा इलाके का रहने वाला है।

ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल में आज मिला एक कोरोना पॉजिटिव

देहरादून। आज को हेल्थ बुलेटिन जारी हो गया है। आज पूरे प्रदेश में सिर्फ नैनीताल जनपद में एक कोरोना पाजिटिव मरीज मिला है। बाकी सभी जिलों में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है। इस प्रकार उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 48 हो गई है। नैनीताल जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। सबसे आगे देहरादून चल रहा है जहां कोरोना के अब तक 25 संक्रमित पाए गए हैं। इस लिहाज से हरिद्वार तीसरे स्थान पर चल रहा है। अब तक 25 लोगों को डिस्चार्ज करके भेजा जा चुका है।
पढ़ें आज का विवरण..

जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से,
https://chat.whatsapp.com/
FTYwl1FqGnrLIxCmiP9RHe

ADVERTISEMENTS