25वीं सालगिरह पर डांस करते-करते कारोबारी की मौत; गश खाकर गिरे…फिर नहीं उठे

0
25वीं सालगिरह पर डांस करते-करते कारोबारी की मौत; गश खाकर गिरे...फिर नहीं उठे

UP News | बरेली में 50 साल के एक व्यापारी की डांस करते-करते मौत हो गई। व्यापारी ने शादी की 25वीं सालगिरह पर बुधवार रात शहर के एक मैरिज लॉन में पार्टी रखी थी। वे अपनी शादी की सिल्वर जुबली मना रहे थे। व्यापारी वसीम अपनी पत्नी के साथ DJ पर डांस कर रहे थे। तभी गश खाकर गिर पड़े। यह देख लोग दौड़े। चेहरे पर पानी के छींटे मारे। उठाने की तमाम कोशिश की, लेकिन वसीम दोबारा नहीं उठे। घटनाक्रम का लाइव वीडियो सामने आया है।


ADVERTISEMENTS

अब विस्तार से पढ़िए…

पूरा मामला बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक मैरिज लॉन का है। शाहबाद निवासी वसीम सरवत जूता कारोबारी थे। सब्जी मंडी के सामने उनकी दुकान है। पत्नी फराह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। बुधवार को उनकी शादी की 25वीं सालगिरह थी। वसीम और उनकी पत्नी फराह ने सालगिरह मनाने के लिए बुधवार रात पार्टी रखी थी। कार्ड छपवाकर इस पार्टी में रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था। सब वसीम और फराह की शादी के 25 साल पूरे होने के जश्न में डूबे थे। पार्टी में सभी लोग इंजॉय कर रहे थे। वीडियोग्राफर पार्टी के पलों को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे।

 

बुधवार रात करीब नौ बजे वसीम भी मैरिज लॉन में पहुंचे। पत्नी फराह के साथ मंच पर चढ़कर उन्होंने थिरकना शुरू कर दिया। करीब 3 से 4 मिनट तक वसीम और उनकी पत्नी ने एक साथ डांस किया। इसके बाद वसीम अचानक स्टेज पर गिर पड़े। गिरते ही वो बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों और होटल स्टाफ ने तुरंत उन्हें उठाया और नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान का पूरा वाकया होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।

पति की अचानक मौत से पत्नी बदहवास

पति की अचानक मौत पत्नी फराह बदहवास हैं। बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। होश आने पर वसीम को याद करती हैं। रोने लगती हैं। लोग उन्हें संभाल रहे हैं। गुरुवार सुबह वसीम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वसीम अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं। जश्न में मौजूद लोग भी ये नजारा देखने के बाद हैरान हैं, शादी की सालगिरह का जो जश्न केक काट के मनाया जाना था, वसीम वो केक भी नहीं काट पाए। बाते हैं कि जैसे ही वसीम मैरिज लॉन में पहुंचे तो पत्नी के साथ मंच पर थिरकने लगे और ये हादसा हो गया।

भाई नदीम ने बताया- वसीम एनिवर्सरी को लेकर बहुत खुश थे। काफी दिन पहले से पार्टी की तैयारी कर रहे थे। एनिवर्सरी को वो यादगार बनाना चाहते थे। रिश्तेदारों के साथ कॉलेज टाइम के दोस्तों को भी बुलाया था।

एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन

ADVERTISEMENTS