उत्तराखंड ब्रेकिंग : कांग्रेस ने 50 कैंडिडेट के नाम किए फाइनल, हरीश रावत के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार

0

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर लगातार ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो आगामी विधानसभा चुनाव से दूरी बना सकते हैं। अर्थात हरीश रावत विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, ऐसा हो सकता है। इस बीच हरीश रावत ने इन अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि शनिवार को कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की एक अहम बैठक हो सकती है, जिसमें ये तय हो जाएगा कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं। News WhatsApp Group Join Click Now


ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर : पशु हत्याकांड का खुलासा, रामपुर के गिरोह ने दिया था अंजाम, तीन गिरफ्तार – तीन फरार

दरअसल, गुरुवार को उत्तराखंड कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक हुई, जिसमें हरीश रावत भी शामिल हुए। इस बैठक के खत्म होने के बाद हरीश रावत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आगामी चुनाव को लेकर हम लगभग 50 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर चुके है, अंतिम फैसला कल (शुक्रवार) लिया जाएगा। इस दौरान जब हरीश रावत से पूछा गया कि क्या वो चुनाव लड़ेंगे? तो उन्होंने कहा कि सीईसी की बैठक शनिवार को हो सकती है, मेरे चुनाव लड़ने पर पार्टी अंतिम फैसला करेगी।

उत्तराखंड में मकर संक्रांति पर रहा सन्नाटा, हर की पौड़ी रही सील – देखे तस्वीरें

हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
आपको बता दें कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी हरीश रावत के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी, ये पहले ही तय हो चुका है, लेकिन उनके चुनाव लड़ने पर सस्पेंस अभी भी है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि हरीश रावत डीडीहाट सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आपको बता दें कि डीडीहाट से भाजपा के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल 5 बार से विधायक हैं। News WhatsApp Group Join Click Now

Haldwani : मुख्यमंत्री धामी पहुंचे सुशीला तिवारी अस्पताल, लिया कोविड की व्यवस्थाओं का जायजा

केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, यूपी पुलिस को उत्तराखंड से आई कॉल

उत्तराखंड दुःखद : अंगीठी की गैस से 11वीं के दो भाइयों की मौत, परिवार में कोहराम

ADVERTISEMENTS