HomeUttarakhandAlmoraBreaking: अल्मोड़ा जिले में 05 लाख रुपये के चांदी के आभूषण बरामद,...

Breaking: अल्मोड़ा जिले में 05 लाख रुपये के चांदी के आभूषण बरामद, साझा टीम का कार्रवाई

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद अंतर्गत साझा टीम ने 05 लाख रुपये से अधिक कीमत के चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इन्हें परिवहन कर रहे व्यक्ति के पास वैध कागजात नहीं होने से पुलिस ने यह करीब 7.744 किलोग्राम चांदी सीज कर ली है।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देश के चलते जनपद में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। आदर्श आचार संहिता के चलते चुनाव प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में थाना सल्ट पुलिस, एसओजी व एफएसटी की संयुक्त टीम ने संयुक्त चेकिंग की। जिसमें कटपतिया तिराहा स्याल्दे के पास मोटर साइकिल संख्या UK—25 BF-7372 (हीरो पैसन प्रो) के चालक कुलदीप रस्तोगी पुत्र दयानन्द रस्तोगी, निवासी साहूकारा कूँचा राजेगुरू बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से करीब 7.744 किलोग्राम चांदी बरामद हुई। जो विभिन्न आभूषणों के रूप में मिली। जिसकी कीमत करीब 5,03,360 रुपये बताई गई है। यह चांदी बिना वैध कागजात के ही परिवहन की जा रही थी। बरामद धातु को मौके पर ही FST टीम ने सीज कर वैधानिक कार्यवाही की।
चांदी के ये आभूषण मिले
लेडीज अंगूठी 42 नग, बच्चे के धागुले 10 नग, ताबीज-30 नग, अंगूठी 84 नग, बिछिया 301 नग, बड़ी पाजेब 01 जोड़ा, मंगलसूत्र लाकेट 06 नग, मंगलसूत्र की चेन 06 नग, गले की चेन 18 नग, बच्चों की पायल 18 जोड़े, लेडीज पायल 53 जोड़े, पैकेट पायल 38 जोड़ा बरामद हुए। पुलिस ने कुल नगों की संख्या 759 बताई गई है। जिनका कुल वजन करीब 7.744 KG है।
फेरी की बात कही

मोटरसाईकिल चालक ने पूछताछ में बताया कि वह फेरी लगाने का कार्य करता है तथा चांदी को बरेली से लाकर सराईखेत फेरी करने ले जा रहा था। संयुक्त टीम में एफएसटी के सेक्टर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, एसआई सुनील कुमार, सल्ट थाने के कांस्टेबिल मोहन सिंह, अजीत कुमार, जबर सिंह व भूपेंद्र पाल, एसओजी से कांस्टेबिल मनमोहन सिंह आदि शामिल रहे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments