HomeBreaking Newsबड़ी खबर : उत्तराखंड कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को...

बड़ी खबर : उत्तराखंड कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के तमाम पदों से हटाया

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी को कमजोर बनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सभी पदों से हटा दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को लिखे पत्र में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचारी भाजपा की सरकार को हटाकर कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है। कांग्रेस भी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है लेकिन आप कांग्रेस की इस लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं। इस हेतु आपको कई बार चेतावनी दी गई। बावजूद इसके आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हैं इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है।

बता दें कि कई दिन पहले किशोर उपाध्याय भाजपा के नेताओं से मिले थे जिसको लेकर कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

कोरोना अपडेट : आज तीन मरीजों की मौत, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार में हालात बेकाबू

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : चुनाव से ठीक पहले भाजपा को तगड़ा झटका

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments