HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की सफलता को रहें चौकस इंतजाम—डीएम

Bageshwar News: पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की सफलता को रहें चौकस इंतजाम—डीएम

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
आगामी 23 जनवरी 2022 से जनपद में शुरू होने वाले राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक ली। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा तथा बाल विकास विभाग को समन्वय स्थापित करते हुए टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान कोविड-19 के नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विकासखंड वार ठोस कार्ययोजना बना ली जाये। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक विकासखंडवार मॉनिटरिंग करते हुये शतप्रतिशत करने का प्रयास करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम प्रधानों एवं आंगनबाडी व स्कूलो के माध्यम से राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिये प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान विद्युत व्यवस्था भी सुचारू रहे, इसका विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपस में समन्वय बनाकर कार्य करे, ताकि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया जा सकें।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क, सेनेटाईजर, सामाजिक दूरी का अनुपालन किया जाये। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में 23 जनवरी को सभी बूथों पर तथा 24, 25 व 26 जनवरी तक घर-घर जाकर 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। उन्होने बताया जनपद में 21335 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिये जनपद में नगरी बूथ 7, ग्रामीण बूथ 364 तथा मोबाईल बूथ 6 बनाये गये है, साथ ही जनपद में घर-घर भ्रमण कार्यक्रम हेतु 528 टीम गठित की गई है। इसी क्रम में सात फरवरी, सात मार्च व 07 अप्रैल को मिशन इन्द्रधनुष के तहत विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जायेगा। बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरीश पोखरिया, जिला शिक्षा अधिकारी पदमेन्द्र सकलानी, अधि0 अभि0 विद्युत विवेक कांडपाल, सीएमएस डॉ0 विनोद टम्टा, डॉ0 प्रमोद जंगपांगी, जिला कार्यक्रम बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, डब्ल्यू. एच.ओ. से डॉ0 मन्नु खन्ना, एम.ओ.आई. सी. कपकेाट डॉ0 जितेश कुमार, गरूड राजेश गुज्याल सहित डी.पी.एम. मौजूद रहे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments