सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जहां एक ओर कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है और पुलिस लगातार जागरूक कर रही है। यहां तक कि डीएम व एसएसपी तक जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील कर चुके हैं। इसके बाद भी कई लोगों के कानों में जूं नहीं रेंग रही और वह नियमों को हवा में उड़ा रहे हैं। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के अंदर जिले में ऐसे 248 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
ADVERTISEMENTS
जनपद पुलिस द्वारा धारा-19 क(1) महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 248 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 45400 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। इनमें मास्क नहीं पहनने वाले 51 तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 197 व्यक्ति शामिल हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।