कोरोना संक्रमित पांच माह के बच्चे की हल्द्वानी में मौत
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जनपद में कोरोना संक्रमण दिन—ब—दिन बढ़ते चले जा रहा है। आज जनपद में 34 नये केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों के एक्टिव केस 172 हो चुके हैं। आज आए 34 नये केसों में हवालबाग क्षेत्र के 11, लमगड़ा के 13, धौलादेवी व ताड़ीखेत के 03—03 तथा ताकुला, भैसियाछाना, द्वाराहाट व रानीखेत क्षेत्र का 01—01 केस शामिल हैं। अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों के कुल 12,205 केस आ चुके हैं, जिनमें से 11,856 केस डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके हैं। इस बीच लगातार केस बढ़ने से संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में जरा भी लापरवाही काफी बड़ा संकट पैदा कर सकती है। ऐसे में सीएनई लोगों से नियमों का पालन करने तथा सावधानी बरतने की अपील करता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।