HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर्मचारियों के अवकाश, दफ्तर में...

Bageshwar Breaking: जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर्मचारियों के अवकाश, दफ्तर में हाजिर होने के आदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के प्रभावी होते ही सरकारी कर्मचारियों का अवकाश भी निरस्त हो गया है। जो कर्मचारी छुट्टी पर हैं, उन्हें भी तत्काल कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश जारी हो गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि आठ जनवरी से आदर्श आचार संहिता प्रभाव से लागू हो गई है। जिले के जितने भी अधिकारी व कर्मचारी अवकाश पर हैं, उनके अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। अवकाश पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल अपने कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। चुनाव संपन्न होने तक किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को अपरिहार्य परिस्थितयों को छोड़कर किसी भी प्रकार का कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी ने आदेश की अवहेलना की गई तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। उसके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments