HomeBreaking Newsयहां हो रहा था Night Curfew का उल्लंघन, late night खुले मिले...

यहां हो रहा था Night Curfew का उल्लंघन, late night खुले मिले रेस्टोरेंट, हुई कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, ऋषिकेश

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू किये गये नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 05 रेस्टोरेंटक संचालकों सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

टिहरी मं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर के आदेश पर थाना मुनि की रेती क्षेत्र में देर रात यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। बताया जा रहा है कि कई रोज से कुछ रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा लेट नाइट तक रेस्टोरेंट—ढाबे आदि खोले जाने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने एक खास अभियान चलाया। इस दौरान पाया गया कि रात 10 बजे के बाद भी कई रेस्टोरेंट खुले थे, जहां ग्राहकों को वेटरों द्वारा सर्विस दी जा रही थी। (ख़बर जारी है, आगे पढ़िये)

जिस पर तपोवन क्षेत्र में चौकी प्रभारी द्वारा 05 रेस्टोरेंट संचालकों व सर्विस देने वाले 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि Dev Palace Hotel And Restaurant के मैनेजर देव ऋषि पुत्र कुंवर पाल, रेस्टोरेंट सर्विस कर्मी अनूप पुत्र रघुवीर व सतीश वर्मा पुत्र गौरी शंकर पर कार्रवाई हुई है। इसके अलावा एएम टू पीएम रेस्टोरेंट के सर्विस मैनेजर राकेश शर्मा पुत्र शांति प्रसाद, देशी ढाबा रेस्टोरेंट के संचालक संजय पैन्यूली पुत्र पीपी पैन्यूली, सह संचालक निखिल शर्मा पुत्र संजीव शर्मा, तपोवन लाइव रेस्टोरेंट के पार्टनर आशीष पुत्र सुरेंद्र सिंह, दिनेश पुत्र धर्मपाल सिंह व सर्विस मैनेजर सागर पुत्र बिहारी लाल पर कार्रवाई की गई है।

वहीं Ananya Palace के साइट मैनेजर शबेज पुत्र नरुल्ला, मोनू रावत पुत्र हरि सिंह का भी police act में चालान किया गया है। मुनि की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कोविड के रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments