HomeBreaking Newsआदर्श आचार संहिता का डंठा, खैरना से क्वारब तक हटाई गई नेताओं...

आदर्श आचार संहिता का डंठा, खैरना से क्वारब तक हटाई गई नेताओं की प्रचार सामग्री

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/सुयालबाड़ी

आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे प्रचार संबंधी पोस्टरों, बैनरों व होर्डिंग्स को हटाने का अभियान शुरू हो गया है। यहां खैरना से क्वारब तक प्रशासन व एनएच विभाग ने यह जिम्मा आल ग्रेस डेवलपर्स प्राइवेट लि. को सौंपा है।

अल्मोड़ा— हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 87 में All Grace Developers Private Limited द्वारा यत्र—तत्र लोक व सरकारी सम्पत्ति पर लगे प्रचार संबंधी पोस्टरों, बैनरों व होर्डिंग्स को हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। निर्माण कंपनी द्वारा आज बड़ी मात्रा में प्रचार सामग्री हटाई गई। कंपनी के तय्यब खान ने बताया कि प्रशासन व एनएच के अधिशासी अभियंता द्वारा उन्हें निर्देशित किया गया है कि खैरना से क्वारब तक जो भी होर्डिंग—पोस्टर लगे हैं, वह सभी निकाले जायें और कार्य प्रगति सूचना से विभाग को भी अवगत कराया जायें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments