HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: प्रदेश ही नहीं देशभर की जनता की आशा भरी निगाह...

Almora News: प्रदेश ही नहीं देशभर की जनता की आशा भरी निगाह कांग्रेस की तरफ—इन्दौरा, प्रदेश के सह प्रभारी ने ली बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज उत्तराखंड कांंग्रेस के सह प्रभारी कुलदीप इन्दौरा ने अल्मोड़ा पहुंचे और उन्होंने कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया और घर—घर नीतियां पहुंचाकर कांग्रेस का परचम लहराने का आह्वान किया।

कांग्रेस सह प्रभारी इन्दौरा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती के टिप्स दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता आशा भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जनता इस बार प्रदेशों में कांंग्रेस की सरकार को लाना चाह रही है। उन्होंने कांंग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी कांंग्रेस कार्यकर्ता घर—घर जाकर जनता को कांंग्रेस की नीतियों से अवगत करायें।

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, राहुल छिमवाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डे, तारा चन्द्र जोशी, रमेश नेगी, शरद चन्द्र साह, दीपा साह, दिनेश जोशी, महेश आर्या, नारायण दत्त पाण्डेय, विनीता आर्या, नीमा बिनवाल, संजय दुर्गापाल, मनोज जोशी, विनोद सिंह, अरविंद रौतेला, रमेश आर्या, तारा तिवारी, गीता सैनी, गीता मेहरा, अख्तर हुसैन, प्रेमा मेहता, प्रिया मेहता, मंजू काण्डपाल, राजेन्द्र बोरा, हेम किरण जोशी, अमित बिष्ट, हर्ष कनवाल, विपुल कार्की, ललित सतवाल, हरेन्द्र प्रसाद, नवीन कनवाल, मोहन देवली, हरेन्द्र शैली, पूरन सुप्याल, पवन सिंह, राम सिंह, अंकुर काण्डपाल, रोबिन भण्डारी, गजेन्द्र फर्तयाल सहित दर्जनों कांंग्रेसजन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments