HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज़ : रामलीला मैदान में आप कार्यकर्ताओं का चीन के​ खिलाफ...

सितारगंज न्यूज़ : रामलीला मैदान में आप कार्यकर्ताओं का चीन के​ खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सितारगंज। यहां रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने ‘शहीदों का यह अपमान नहीं सकेगा हिन्दुस्तान’ जैसे नारे लगाते हुए चीन के​ खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आप ने आम जनता से चीनी सामान का बहिष्कार करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार से भी चीनी सामान की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से शहीद सैनिकों के बलिदान का बदला लेने की भी मांग की।

आज सितारगंज के आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने श्री रामलीला ग्राउंड में प्रदर्शन कर सरकार से चाइना के सामान की भारत में विक्री पर रोक लगाने की मांग की साथ ही चीन से भारतीय सैनिकों के साथ किये गए विश्वासघात को बदला लेने पर जोर दिया। आप के नेता बिशन दत्त जोशी ने कहा कि चीन ने सैनिकों के साथ विश्वाघात कर भारत की आत्मा को ठेस पहुंचाई है।

इसलिए भारत सरकार को चीन को सबक सिखाना चाहिए। मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि भारत में चीन निर्मित सामान की विक्री प्रतिबंधित कर देनी चाहिए। उन्होंने इस दौरान देशवासियों से भी चाइना का सामान न इस्तेमाल करने की अपील की। इस दौरन चीन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। इस मौके पर सोप्रीत सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, बीडी जोशी, सुखविन्द्र सिंह, राजेश मित्तल, अटल प्रीत सिंह जिन्तेंद्र पाल सिंह, भुपेंद्र मटियाली आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments