HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री का अनशन थमा, एसडीएम ने पिलाया...

Bageshwar Breaking: कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री का अनशन थमा, एसडीएम ने पिलाया जूस

ADVERTISEMENTS

-श्रमिकों को छतरी व कंबल वितरित करने पर बनी बात
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
श्रमिकों को उपकरण नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण की भूख हड़ताल उपजिलाधिकारी से मिले आश्वासान के बाद स्थगित हो गया है। एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन तोड़ा। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत हर श्रमिक को कंबल, छतरी व अन्य उपकरण दिए जाएंगे। किसी भी श्रमिक का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

क्षेत्रीय विधायक पर श्रमिकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने बीते शुक्रवार की सुबह दस बजे तहसील परिसर पर कार्यकर्ताओं के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए। दिनभर उनका अनशन चलता रहा। देर रात एसडीएम हरगिरी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आधे घंटे तक आंदोलित नेता से वार्ता की। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत हर श्रमिक को उपकरण व अन्य योजनाओं को लाभ दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। एसडीएम ने उन्हें जूस पिलाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि इसके बाद भी श्रमिकों को उनका हक नहीं मिला तो वे दोबारा भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इस मौके पर उनके साथ बहादुर बिष्ट, महेश पंत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments