HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: लावारिस जानवरों को लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंची सिल्ली की महिलाएं,...

Bageshwar Breaking: लावारिस जानवरों को लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंची सिल्ली की महिलाएं, प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ (बागेश्वर)
तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में लावारिश जानवरों के आतंक से क्षेत्र के ग्रामीण आजिज आ चुके हैं। कई लोगों ने टैग लगे पालतू पशुओं को लावारशि छोड़ दिया है। समस्या से त्रस्त होकर आज गरूड़ ब्लाक के सिल्ली गांव की महिलाएं इन लावारिश जानवरों को लेकर यहां रामलीला मैदान पहुंच गई और उन्होंने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। साथ समस्या से निजात दिलाने की पुरजोर मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या से छुटकारा नहीं मिला, तो चुनाव बहिष्कार करेंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बंदरो के आतंक से ग्रामीणों के खेती करना छोड़ दिया, तो वहीं बाजार व छोटे कस्बों में लावारिश जानवर परेशानी का सबब बन गए है। परेशान सिल्ली की महिला काश्तकार रामलीला मैदान में आ धमकी, जहां कार्यक्रम चल रहा था, हालांकि गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें कार्यक्रम में नहीं आने दिया। इसके बाद उन्होंने वहीं सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि एक ओर सरकार के पांच साल नये इरादे युवा सरकार कार्यक्रम आयोजित कर सरकार व विधायक चन्दन दास अपनी उपलब्धियां बता रहे हैं। दूसरी ओर आवारा जानवर उनके लिए मुसीबत बन गए हैं। इन जानवरों ने उनकी खेती व सब्जी चौपट कर दी है। खेती से अपनी आजीविका चलाते हैं।ऐसे में उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि टैग लगे जानवरों को लावारिश छोड़ दिया है। ऐसे लोगों पर विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें मात्र आश्वासन मिल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगी। इस दौरान क्षेपंस शंकर दत्त जोशी, आनंदी देवी, हेमा खोलिया, पार्वती देवी आदि महिलाएं मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments