HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: इतिहासकार एवं इंजीनियर इंद्र सिंह डसीला को लोक वाहिनी ने...

Almora News: इतिहासकार एवं इंजीनियर इंद्र सिंह डसीला को लोक वाहिनी ने श्रद्धांजलि दी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रसिद्ध इतिहासकार एवं इंजीनियर रहे इन्द्र सिंह डसीला के निधन पर उत्तराखण्ड लोक वाहिनी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वाहिनी ने बैठक कर उनके योगदान को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

वाहिनी के उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा की अध्यक्षता में हुई बैठक इन्द्रसिंह डसीला को याद करते हुए अजयमित्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उनकी ऐतिहासिक कृतियां पुरखों की याद में, वेदना, अल्मोड़ा और कुमांऊ का इतिहास प्रेरणादायक और समाज के लिए मील का पत्थर है। दयाकृष्ण कांडपाल ने कहा कि उन्होंने अपने बचपन पर पिता को समर्पित एक भावनात्मक पुस्तक लिखी। इन दिनों अस्वस्थता के बावजूद उनके द्वारा साहित्य सृजन किया जाता रहा। जगत रौतेला ने कहा कि इन्द्र सिंह डसीला की वाहनी के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भागीदारी रही है।

अन्त में दो मिनट का मौन रखकर इंजीनियर व साहित्यकार इन्द्र सिंह डसीला को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की गई। बैठक का संचालन महासचिव पूरन चन्द्र तिवारी ने किया। इस बैठक में युवा संवाद मंच से कुणाल तिवारी, अजय मेहता, हारिश मुहम्मद, शमशेर जंग गुरुंग, पूरन चन्द्र तिवारी, जंगबहादुर थापा, बिशन दत्त जोशी, रेवती बिष्ट, जगत रौतेला आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments