HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: राज्य आंदोलनकारी संगठन ने दिया धरना, उपेक्षा का आरोप

Bageshwar News: राज्य आंदोलनकारी संगठन ने दिया धरना, उपेक्षा का आरोप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
राज्य आंदोलन के दौरान का आंदोलनकारी का दर्जा पाने के लिए राज्य आंदोलनकारी संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार व प्रशासन उनकी उपेक्षा कर रहा है।

बुधवार को राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलन में सक्रिय रहे लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि 352 आंदोलकारियों ने पूर्व में ही आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है, परंतु प्रशासन ने उसे जानबूझ कर रोका है तथा वह आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी आंदोलनकारी का दर्जा नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मुन्नी जोशी, पुष्पा भटट, प्रकाश खेतवाल, जगदीश चौहान, कुंदन सिंह ऐठानी, कैलाश पाठक, धीरज जोशी, मोहन चंद्र उप्रेती, नवीन चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments