बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर आज रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गेणेश गोदियाल के निर्देश पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
गांधी चौक चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता काले फिते बांध कर एकत्रित हुए। फिर जबरदस्त नारेबाजी के साथ पुतला फूंका। कार्यक्रम का संचालन कर रहे त्रिभुवन शर्मा ने भाजपा सरकार की नाकामी को गिनाया। बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों पर भाजपा की जमकर आलोचना की गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद सिंह बिष्ट, प्रधान जयपाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश राम, प्रमोद पाल, कुलदीप कुमार, शहनवाज, शुभम बिष्ट, सन्दीप बंसल, विश्व विजय माहरा, कैलास राम, दयाल राम, नावेद कुरेशी, धीरज कुमार, प्रदीप माहरा, गोविन्द राम, रमेश आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।