HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कांंग्रेसजनों ने काली पट्टी बांधी, सरकार का फूंका पुतला

Almora News: कांंग्रेसजनों ने काली पट्टी बांधी, सरकार का फूंका पुतला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंहगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के विरोध में आज अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने बाहों में काली पट्टी बांधी और भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कांग्रेसजन पूर्वाह्न यहां चौघानपाटा में जुटे और उन्होंने भाजपा सरकार को महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर जमकर खिंचाई की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से देश की जनता आजिज आ चुकी है। उन्होंनें कहा कि महगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार ही भाजपा सरकारों की पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार न तो महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है और रोजगार देने में सरकार असफल रही हैं इस सरकार की सरकारी नौकनियां सिर्फ कागजों तक सीमित हैं।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता मंहगाई से त्राहिमाम कर रही है। अनाज, सब्जियां, फल, खाद्य तेल, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से जनता परेशान है। इस विरोध कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, संजय दुर्गापाल, पारितोष जोशी, गीता सैनी, तारा चन्द्र जोशी, आमिर सिद्दिकी, नन्दन कुमार, गोपाल चौहान, नरेन्द्र बनौला, अरविन्द रौतेला, गोपाल चौहान, गीता सैनी, विनोद कुमार, रोहन आर्या, नारायण दत्त पाण्डेय, नवीन बिष्ट, अख्तर हुसैन, दिनेश नेगी, रमेश नेगी, मनोज जोशी,पंकज मैसी सहित दर्जनों कांंग्रेसजन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments