HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : विधायक माहरा ने किया किशोरों के टीकाकरण का शुभारम्भ

रानीखेत : विधायक माहरा ने किया किशोरों के टीकाकरण का शुभारम्भ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

रानीखेत में 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण आज सोमवार से शुरू हो गया। इस अभियान का शुभारम्भ मिशन इंटर कालेज में विधायक करन माहरा ने किया। वहीं अन्य विद्यालयों में भी बनाये गये टीकाकरण केंद्र में काफी संख्या में युवा कोरोना से बचाव का टीका लगवाने पहुंचे।

टीकारण अभियान को लेकर किशोरों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही स्कूली छात्र—छात्राएं पंक्ति में खड़े देखे गये। मिशन इंटर कालेज रानीखेत में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक करन माहरा ने इस अभियान की शुरूआत करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से चल रही जंग में टीकाकरण आज एक सुरक्षा कवच के रूप में है।

ज्ञात रहे कि टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगवाने के लिए सभी किशोर—किशोरियों को पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या स्कूल पहचान पत्र दिखाना होगा। स्कूल आईकार्ड के साथ मोबाइल साथ में लाना भी अनिवार्य है। टीकाकरण से पूर्व ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण किया जाना है। टीका लगवाने के लिए cowin.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। टीकाकरण केंद्र जाकर ऑफलाइन पंजीकरण भी करवाया जा सकता है।

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पांडे, नागरिक चिकित्सालय प्रबंध समिति सदस्य दीपक पंत, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जसवाल, जगदीश अग्रवाल, दीप भगत, सोनू सिद्धकी, विमला रावत, मुख्य फार्मासिस्ट एनपी आर्या, विद्यालय शिक्षक गौरव भट्ट सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments