HomeBreaking Newsकोरोना का प्रकोप : उत्तराखंड में आज हो सकती है स्कूल बंद...

कोरोना का प्रकोप : उत्तराखंड में आज हो सकती है स्कूल बंद करने की घोषणा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

कोरोना वायरस के फिर बढ़ रहे मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार स्कूल—कॉलेज पुन: बंद करने का फैसला ले सकती है। इस संबंध में आज सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। वहीं देश के अन्य राज्यों की बात करें तो पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा में स्कूलों का अवकाश घोषित कर​ दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि स्कूल खुलने के साथ ही छात्र—छात्राएं कोरोना संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। नैनीताल जनपद में सबसे अधिक युवा स्कूली बच्चे संक्रमित हुए हैं। हालांकि आज से उत्तराखंड में 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान की शुरुआत की। पहले चरण में ये वैक्सीनेशन कैंपेन एक हफ्ते चलेगा, लेकिन इधर छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। इस कारण सरकार स्कूल बंद करने का फैसला भी ले सकती है।

ज्ञात रहे कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी स्कूल 15 दिनों के लिए बंद कर दिये गये हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने 8वीं तक के स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के टाइम एंड मोशन स्टडी के आदेश के तहत पहली बार शीतकालीन अवकाश दिया जा रहा है। इससे पहले जिलाधिकारी के आदेशों के तहत विभिन्न जिलों में स्कूलों में छुट्टी की जाती रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों और कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़ और गाजियाबाद में 8वीं तक के सरकारी स्कूल 15 दिन के लिए बंद किए जाने की घोषणा कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments